मानपुर: सोन नदी में नहाते समय 14 वर्षीय किशोर डूबा, पुल देखने गया था दोस्तों के साथ इंदवार थाने में मर्ग दर्ज जांच शुरु
Manpur, Umaria | Jun 7, 2026 जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोलगढ़ स्थित भोलगढ़ घाट सोन नदी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार झाल निवासी 14 वर्षीय अलोक द्विवेदी पिता पंकज द्विवेदी अपने दो दोस्तों के साथ सोन नदी पर निर्माणाधीन पुल देखने गया था। इसी दौरान तीनों दोस्तों ने नदी में नहाने का फैसला किया। अलोक की सोन नदी मे डूबने से हुई मौत इंदवार थाने में मर्ग दर्ज ।