नव नियुक्त चक्रधरपुर भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक का गुरुवार शाम कराईकेला में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कराईकेला मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र, फूल-माला एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।