जहानाबाद: उत्तरसेरथू पंचायत को मिली बड़ी सौगात, बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, जल्द शुरू होगी निःशुल्क सुविधा
जहानाबाद के उत्तरसेरथू पंचायत को भारत सरकार से सम्मान मिलने के बाद करीब 8 लाख रुपये मूल्य के आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। पंचायत भवन में जल्द ही अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी शुरू होगी। इसमें कंप्यूटर, इंटरनेट, प्रिंटर, प्रोजेक्टर, आरओ सिस्टम, इन्वर्टर, टेबल-कुर्सी समेत कई सुविधाएं होंगी। मुखिया सरोज देवी ने कहा कि इससे छात्रों को सुविधा मिलेगी।