लाडपुरा: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने आरोपियों को कोटा से लेकर रवाना किया, आगे-पीछे पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ियां
Ladpura, Kota | Oct 20, 2026 मुंबई में बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने के तीनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच महाराष्ट्र पुलिस कोटा से दो गाड़ियों में लेकर रवाना हुई। काफिले में आगे थाना अधिकारी रामस्वरूप की गाड़ी एस्कॉर्ट करती हुई चली। हथियारबंद जवानों से भरी बस सहित 5 से 7 पुलिस गाड़ियां काफिले में शामिल रही