फुल्लीडूमर: खेसर बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में बेलहर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित
प्रखंड के खेसर बाजार स्थित बालिका उच्च विद्यालय में गुरूवार की दोपहर 11 बजे बेलहर विधान सभा के भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन प्रखंड मंडल अध्यक्ष अनुजानंद अनुज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सम्मेलन में भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट एवं भागलपुर के पूर्व उप महापौर डॉक्टर प्रीति शेखर, जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंहा, मनोज यादव आदि उपस्थित थे।