लखीसराय: लखीसराय जिले में पांच जगहों छापेमारी कर उत्पाद पुलिस द्वारा एक शराब तस्कर एवं 9 शराबी को गिरफ्तार किया गया
उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा बुधवार अपराह्न 3:53 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार कजरा थाना क्षेत्र में पुनाडीह मोड़ से 4 लीटर महुआ शराब के साथ जमुई जिला के लछुआर थाना अंतर्गत रघुनाथपुर गांव के रहने वाले विशो कुमार को गिरफ्तार किया गया. लखीसराय बड़ी दरगाह से 2, वृंदावन गांव से 2,पुनाडीह मोड़ से 2 तथा बड़हिया से तीन शराबी गिरफ्तार हुए.