बक्सर: बक्सर नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, पार्षदों ने पुराने पाँच सदस्यों पर जताया फिर भरोसा
Buxar, Buxar | May 29, 2026 बक्सर नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी अविनाश कुमार की देखरेख मे नगर परिषद सभागार में सुबह 11 बजे प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान में कुल 13 पार्षद शामिल हुए। समिति के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। राजू कुमार राय उर्फ झब्बू राय, दिलीप कुमार एवं अंजू सिंह निर्विरोध चुने गए।