दिनांक 10.06.2026 को उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा–2025 के अंतर्गत अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था श्री विपिन ताडा द्वारा दयानंद गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं राजकीय महिला इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर स्थल पर परीक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, सीसीटीवी मॉनिटरिंग प्रणाली तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता एवं सजगता का जायजा लिया गया। महोदय द्वारा परीक्षा की पारदर्शिता, शुचिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुचारु रूप से संचालित रखने पर विशेष बल दिया गया, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराई जा सके।
@Uppolice @dgpup
@UPGovt @upprpb
#UPPolice #PoliceRecruitment2025 #KanpurPolice #Exam2025