दिनांक 06.06.2026 की देर रात्रि में एआरटीओ द्वारा एक डंपर को सीज किया गया था। सीज किए जाने के उपरांत अगले दिन निरीक्षण करने पर उक्त डंपर मौके से गायब पाया गया था। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि डंपर चालक वाहन को लेकर वहां से फरार हो गया था। इस संबंध में तत्काल चोरी का अभियोग थाना पनकी पर पंजीकृत किया गया है। घटना के खुलासे हेतु गठित पुलिस की टीमों के त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप उसी दिन शाम को डंपर बरामद कर लिया गया तथा चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण में वाहन स्वामी की संलिप्तता के संबंध में भी जांच की जा रही है। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी।
@Uppolice @Dcpwkanpur