हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में मंडी सचिव ने आरोपियों के परिजनों के लकड़ी कारोबार के लाइसेंस किए रद्द
सुमेरपुर कस्बे में हुए धर्मांतरण, गैंगरेप के बाद प्रशासन की कार्यवाही निरंतर जारी है। वन विभाग ने आरोपियों की आरा मशीन को जहां सीज कर दिया है। वहीं अब मंडी परिषद से जारी लाइसेंस को भी मंडी सचिव ने निलंबित कर दिया है। मंडी सचिव ब्रजेश कुमार निगम ने बताया कि मौलाना खान के पिता लल्लू भाई जान एवं उनकी छोटी बहू बुलबुल के नाम पर लकड़ी का कारोबार करने के लाइसेंस म