हमीरपुर: मुस्करा स्थित कालिका मंदिर तालाब स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट मैच में केजीएन उप्ररौस ने दर्ज की जीत
हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बा के कालिका मंदिर तालाब स्टेडियम में टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट रॉयल क्रिकेट में पनवाड़ी की टीम व केजीएन उप्ररौस लाइन मौदहा के मध्य मैच खेला गया, इसमें केजीएन उप्ररौस मौदहा विजयी रही। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतराम राजपूत ने विजयी टीम को ट्रॉफी एक लाख रूपये की इनामी राशि प्रदान की गयी।यह जानकारी सोमवार को नौ बजे मिली।