जशपुर: जिला अस्पताल में अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, जीवनदीप कर्मी को सिविल सर्जन ने कारण बताओ नोटिस दिया, 5 दिन में मांगा जवाब
जशपुर जिला अस्पताल में मरीज के परिजनों से अभद्र व्यवहार के मामले में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने जीवनदीप कर्मी श्रीमती मोती चौहान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से शनिवार की दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार 5 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर 8 अप्रैल 2