उज्जैन शहर: उज्जैन में चोरों का आतंक, सूने मकानों पर धावा बोल लाखों के जेवर-नकदी चुराए, 4 बदमाश कैमरे में कैद
उज्जैन: नानाखेड़ा थाना क्षेत्र की कृष्णा परिसर कॉलोनी में चोरों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक के बाद एक तीन सूने मकानों को निशाना बना डाला। वारदात का खुलासा तब हुआ, जब जयपुर से लौटीं ममता सोनी ने अपने घर का ताला टूटा और अंदर सामान बिखरा देखा। चोर घर से 40 ग्राम सोने और 500 ग्राम चांदी के जेवरात के साथ करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद