बड़ौत: लूम्ब निवासी अग्निवीर सोहित चौहान बर्फीले तूफान की चपेट में आकर अरुणाचल में शहीद, सांसद ने परिजनों को ढांढस बंधाया
Baraut, Bagpat | Apr 27, 2026 बागपत जनपद के ग्राम लूम्ब निवासी अग्निवीर सोहित चौहान (22 वर्ष) अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। वह भारतीय सेना की 3 ग्रेनेडियर रेजीमेंट में तैनात थे। बताया गया कि तेज बर्फीले तूफान की चपेट में आने और एक पेड़ गिरने से यह हादसा हुआ। सोहित चौहान अपने पीछे परिवार में 2 भाइयों को छोड़ गए हैं। उनके बड़े भाई मोहित की उसी दिन बिजनौर में यू