सोनाहातु: कांके विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का निर्णय लिया वापस
रांची लोकसभा क्षेत्र के कांके विधानसभा अंतर्गत चामा और अरसंडे के गांवों में ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया। भाजपा के रांची लोकसभा उम्मीदवार संजय सेठ, भाजपा नेता एवं जनजाति विकास परिषद ट्रस्ट के अध्यक्ष अर्जुन राम के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ एक बैठक हुई। बैठक में सांसद संजय सेठ ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।