बांगरमऊ: बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अटवा-अवैक में 1.30 करोड़ की 1400 मीटर सड़क का शिलान्यास बांगरमऊ विधायक ने किया
उन्नाव के बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के गंजमुरादाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत अटवा-अवैक में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने विवेकानंद इंटर कॉलेज से पंचम खेड़ा रोड तक बनने वाली इस सड़क का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इस परियोजना पर जीएसटी सहित लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत आएगी। यह सड़क लगभग 1400 मीटर लंबी होगी।