उदवंत नगर: पियनिया गांव के बेटे शुभम सिंह ने रचा इतिहास, NDA में ऑल इंडिया 4th रैंक लाकर बने एयरफोर्स अधिकारी
भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत पियनिया गांव के लाल शुभम सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) पुणे की 150वीं बैच से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शुभम सिंह भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट के रूप में शामिल हो गए हैं।पुणे स्थित एनडीए में 30 मई को आयोजित भव्य पासिंग आ