बिलासपुर सदर: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर ज़िले भर के मंदिरों में कार्यक्रम हुए आयोजित: VHP के प्रांत सह मंत्री तुषार डोगरा
रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर ज़िले के मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री तुषार डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर औद्योगिक एरिया के लक्ष्मी नारायण मंदिर में हवन यज्ञ, सुंदरकांड का पाठ, बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति, महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया।