बिलासपुर सदर: रावमापा छात्र बिलासपुर मैदान में व्यास उत्सव का आगाज, नेहा मानव संस्था अध्यक्ष पवन बरूर रहे मुख्य अतिथि
बिलासपुर में रावमापा छात्र मैदान में व्यास उत्सव का सोमवार को आगाज हो गया। शुभारंभ अवसर पर नेहा मानव संस्था के अध्यक्ष पवन बरुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि उन्हें याद है कि दुर्गा माता मंदिर के प्रांगण में लोहड़ी के अवसर पर सांस्क़ृतिक कार्यक्रम होता था। वहां पर ही कमलेन्द्र कश्यप द्वारा व्यास उत्सव मेला आयोजन समिति का गठन किया गया।