बिलासपुर सदर: व्यास उत्सव मेले का हुआ आयोजन व 22 जनवरी से 28 जनवरी तक मनाया जाएगा मेला, व्यास कमेटी के अध्यक्ष ने दी जानकारी
सोमवार को व्यास उत्सव मेले का आयोजन किया गया। यह व्यास उत्सव मेला 22 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक चलेगा। व्यास उत्सव मेले में खेलकूद, चित्रकला व अन्य गतिविधियां करवाई जाएगी, जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस मेले में रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें एक से बढ़कर एक कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।