बिलासपुर सदर: झंडूता विधायक जेआर कटवाल अपने घर में की पूजा अर्चना, क्षेत्र के 14 मंदिरों में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लिया
झंडूता विधायक जीतराम कटवाल ने अपने घर में स्थापित शिवालय में पूजा-अर्चना से शुरूआत की। इसके बाद 14 मंदिरों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्ज करवाई, वहीं वह ठाकुरद्वारा मंदिर में क्षेत्रवासियों के साथ अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बहुप्रतीक्षित एवं ऐतिहासिक मौके के साक्षी भी बने।