बिलासपुर सदर: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिला में राममयी रहा माहौल, धार्मिक स्थलों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
सोमवार को पूरा बिलासपुर जिला राममय हो गया। जिला भर में जगह-जगह विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही भजन कीर्तन और लंगर आदि का आयोजन भी किया गया। पूरा दिन जिला भर में जय श्री राम के नारे गूंजते रहे। बिलासपुर जिला मुख्यालय पर औद्योगिक क्षेत्र, रौड़ा सेक्टर व गुरुद्वारा चौक सहित अन्य जगहों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।