कोडरमा: ग्रिजली बीएड कॉलेज में जिला स्तरीय विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का सफल आयोजन, MLA भी शामिल
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में *आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक* विषय पर जिला स्तरीय विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपने अंतर्निहित, कौशल ज्ञान,कला, क्षमता आदि का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने विचारों को रखा।