कोडरमा: घने कोहरे से थमी रेल की रफ़्तार, कोडरमा स्टेशन पर यात्री परेशान, दुरंतो, तेजस जैसी ट्रेनें 5-5 घंटे लेट
कोडरमा जिले सहित पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही छाए कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है। इसका सीधा असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ा है। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे तो वहीं रेल परिचालन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।