लोहरदगा: हेसल बसारडीह में मेगा हेल्थ कैंप, 48 गांवों के 127 मरीजों की हुई जांच
झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा वित्त पोषित कल्याण अस्पताल हेसल बसारडीह, लोहरदगा के तत्वावधान में मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 एक दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का संचालन विकास भारती बिशुनपुर संस्था द्वारा किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में लोहरदगा, रांची, लातेहार सहित आसपास के लगभग 48 गांवों से आए ग्रामीणों ने भाग लिया।