लोहरदगा: बीएस कॉलेज पुलिस पिकेट पर लगे मोहर्रम मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओ व एसडीपीओ ने लिया जायजा
मोहर्रम के अवसर पर लोहरदगा बीएस कॉलेज पुलिस पिकेट स्थित आयोजित मेले का मंगलवार दोपहर लगभग 1:30 बजे एसडीओ अमित कुमार और एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने मेला परिसर का भ्रमण कर संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।