लोहरदगा: PLFI कमांडर संजय भगत हत्याकांड: 6 आरोपी गिरफ्तार, SP ने बताया जमीन विवाद में चचेरे भाई-बहन ने रची थी साजिश
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के भक्सो गांव में सोमवार को पीएलएफआई कमांडर संजय भगत की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सादिक अनवर रिजवी ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे प्रेस वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या की साजिश जमीन विवाद को लेकर रची गई थी।