लोहरदगा: चारहू गांव में दिव्यांग किसान के बेटे खींच रहे हल, वज्रपात में बैलों की मौत, वीडियो वायरल
जिले के किस्को प्रखंड के चारहू गांव से दिल को झकझोर देने वाली एक तस्वीर सामने आई है जहां एक दिव्यांग किसान को मजबूरी में अपने बेटों से बैल का काम लेना पड़ रहा है। यह तस्वीर आजादी के 75 वर्ष बाद भी किसने की स्थिति बयां कर रही है। यह सिर्फ सरकारी सिस्टम का दोष नही विकास का सच भी है। दिव्यांग किसान लीला उरांव को मजबूरी में अपने बेटों से बैल का काम लेना पड़ रहा।