गुमला: खेल-तमाशा दिखाने के बहाने दंपति से चार लाख के आभूषणों की ठगी, ध्यान लगाने को कहकर आरोपी फरार
Gumla, Gumla | May 19, 2026 सदर थाना क्षेत्र के चंदाली स्थित खटवा नदी के समीप खेल-तमाशा दिखाने वाले दो ठगों द्वारा एक दंपति से करीब चार लाख रुपये के आभूषण ठग लिए जाने का मामला सामने आया है। ठगी के बाद पीड़ित दंपति थाना पहुंचकर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ढोढरी टोली निवासी दंपति ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि दोष और परेशानी दूर करने का झांसा देकर ठगी की गई है।