सरमेरा: सरमेरा में गंगा नदी का पानी घुसा, धान की फसल बर्बाद, किसान परेशान
नालंदा जिला के प्रखंड क्षेत्र के पेंदी सदहा और इसुआ गांव में गंगा नदी का पानी पहुंचने से खेतों में लगी धान की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। खेतों में पानी जमा होने के कारण धान की फसल डूब चुकी है।