गंगरार: *गंगरार आंगनवाड़ी केन्द्र में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार*
चित्तौड़गढ़ के गंगरार थाना पुलिस ने आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 05 में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 24 जून 2026 की रात हुई वारदात के बाद एएसपी मुकुल शर्मा व डीएसपी उदयसिंह के निर्देशन में थानाधिकारी श्यामाराम की टीम ने सीसीटीवी के आधार पर 3 को गिरफ्तार किया है।