मुरार: किराएदार संग प्रेम कहानी में नया मोड़, जिस ‘अपहरण’ पर मचा था हंगामा उसकी निकली दूसरी कहानी
Morar, Gwalior | Jun 15, 2026 ग्वालियर में कथित अपहरण के मामले में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बड़ा ट्विस्ट सामने आया। जिस महिला को प्रेमी ने अपहृत बताया था, उसने पुलिस के सामने पहुंचकर कहा कि वह अपनी मर्जी से ससुराल पक्ष के लोगों के साथ गई थी। इसके बाद अपहरण की कहानी पर विराम लग गया।