मौदहा: मुस्करा में शराब ठेके के पास ताबड़तोड़ फायरिंग में दो युवक बाल-बाल बचे
मुस्करा कस्बे में बिलगांव रोड स्थित अंग्रेजी शराब ठेका नंबर-1 के पास विवाद के दौरान फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि बाइक से पहुंचे युवकों में से एक ने विवाद के दौरान तमंचे से गोली चला दी। गोलीबारी में भूपेंद्र सिंह राजपूत और चंद्रशेखर राजपूत बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने प