कोटकासिम: कोटकासिम में छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा पानी और शरबत पिलाया, बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर लिया भाग
Kotkasim, Alwar | Jun 27, 2026 शनिवार दोपहर 12:00 बजे कोटकासिम कस्बे में रेवाड़ी रोड पर स्थित नई अनाज मंडी में समाजसेवी लोगों ने छबील लगाकर आने-जाने वाले राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया। शिरीष कुमार भारतीय ने बताया कि समाज सेवी एवं युवाओं की टोली ने शनिवार को भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए ठंडे मीठे शरबत की छबील लगाकर समाज सेवा की साथ ही आने जाने वाले राहगीरों की प्यास बुझाई।