किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास सीएचसी में अनुपस्थित प्रभारी चिकित्सक को नोटिस जारी, कलेक्टर ने अव्यवस्थाओं पर की कार्रवाई
Kishangarhbas, Alwar | Apr 8, 2026
किशनगढ़ बास स्थित सीएचसी में अव्यवस्थाएं मिलने पर जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने सख्त कार्रवाई की है। सोमवार को उनके निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर अतुल गौड़ अनुपस्थित पाए गए। बुधवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार चिकित्सा प्रभारी को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली थी।