बूंदी: बरुन्धन कस्बे में युवक ने शराब की दुकान के पीछे लगाई फांसी परिजनों ने जताई हत्या के आशंका
Bundi, Bundi | Apr 27, 2024 बूंदी जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र के बरुन्धन कस्बे में एक युवक ने शराब की दुकान के पीछे टीनशेड के पाइप से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बरुंधन से नमाना रोड की और जाने वाली सड़क के किनारे लगे शराब की दुकान पर राहगीरों ने युवक को लटका देख गांव में सूचना दी।जिस पर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे व पुलिस को सूचना दी।