बुढ़नपुर: बच्चों के साथ मारपीट और चोट पहुंचाने के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस की अभिरक्षा में
आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाने पर रिंकू सोनी पुत्र सुभाष सोनी द्वारा सूचना दी गई थी कि बच्चों के विवाद में विपक्षी द्वारा उसके बेटे को गंभीर तरह मारपीट कर घायल किया गया सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया आज दिन शनिवार को 2:00 बजे मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया एक बाल अपचारी को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया