खगौल: दानापुर स्टेशन पर 30.402 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
दानापुर रेलवे स्टेशन पर GRP ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने दोनों संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 30.402 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा 02 मोबाइल फोन और ₹10,900 नकद भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा गा