सांगोद: सांगोद में विश्व हिन्दू परिषद ग्रामीण की जिला स्तरीय बैठक आयोजित, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Sangod, Kota | Jan 30, 2025 विश्व हिन्दू परिषद कोटा ग्रामीण की जिला स्तरीय बैठक गुरूवार को सांगोद स्थित सुखरायजी महाराज के मंदिर सभागार भवन में गुरुवार दोपहर 3 बजे संपन्न हुई। बैठक की शुरूआत में अतिथियों ने भारत माता व राम दरबार के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर तथा जिला सहमंत्री रामेश्वर राठौर द्वारा आचार पद्धति करवाकर हुई।