सांगोद: सांगोद न्यायालय में पेशी के दौरान फरार हुए दो आरोपियों को देवली मांझी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए धर दबोचा
Sangod, Kota | Jan 28, 2025 चोरी के एक मामले में मंगलवार दोपहर 2 बजे को सांगोद न्यायालय में पेशी पर आए दो आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करके फरार हो गए। दोनों आरोपियों को देवलीमांजी पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पेशी पर लेकर आई थी। मौके पर मौजूद पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए आरोपियों का पीछा करके दोनों को धरदबोचा। मामले में सांगोद पुलिस ने भी दोनों आरोपियों के खिलाफ