सांगोद: मोईकलां बस स्टैंड पर बसों का ठहराव न होने से यात्री परेशान, ग्रामीणों ने आगार प्रबंधक से की शिकायत
Sangod, Kota | Jan 28, 2025 सांगोद इलाके के मोईकलां में रोडवेज बसों के बस स्टैंड पर बसों का ठहराव नही होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मोईकलां के ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 3 बजे बताया कि बस स्टैंड पर बसों का ठहराव नही होने से यात्रियों को अवैध वाहनों में यात्रा करनी पड़ती है। स्कूली छात्रों ने बपावर थानाधिकारी अभय सिंह से भी इस बारे में हो रही समस्या से अवगत करवाया।