झांसी: टोना टोटका की शिकायत करने पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष को पड़ी मारपीट, लहचूरा के पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Jun 2, 2025 भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेंश सोनकिया के परिवार पर जानलेवा हमला हुआ है। बताते चलें कि बीते दिवस लहचूरा थाना क्षेत्र में टोना टोटका का उलहाना देना भाजपा नेता के परिवार को भारी पड़ गया और उसके परिवार पर लाठी डंडो कुल्हाड़ी आदि से हमला कर घायल कर दिया गया। सबसे बड़ी बात यह है कि भाजपा का पदाधिकारी होने के बाद भी अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।