झांसी: झांसी रेल मंडल द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने के अभियान के तहत लगाए गए 13 हजार से अधिक वृक्ष
Jhansi, Jhansi | Jun 2, 2025 मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में झांसी मंडल में 5 जून तक "विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा" मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम "एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन" (प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें) निर्धारित की गई है। इस अभियान के अंतर्गत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन सहित ग्वालियर, मुरैना, डबरा, दतिया, ललितपुर, टीकमगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।