झांसी: झांसी कानपुर हाईवे पर सनफ्रान अशोक सिटी के पास कामकाजी महिलाओं के लिए 100 बेड हॉस्टल का भूमि पूजन किया मेयर ने
Jhansi, Jhansi | Jun 2, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सबसे महत्वपूर्ण तथा महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत सोमवार को कामकाजी महिलाओं के लिए बनने वाले 100 बेड के हॉस्टल का भूमि पूजन संपन्न हो गया। झांसी नगर निगम द्वारा झांसी कानपुर हाईवे पर इस प्रोजेक्ट के लिए दो एकड़ जमीन दी गई है। मेयर बिहारी लाल आर्य ने इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया।