आगरा: नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में एक अभियुक्त को नोएडा सेक्टर-27 से किया गिरफ्तार
थाना लोहा मंडी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, थाना लोहा मंडी पर वादी के द्वारा सूचना दी गई थी कि उसकी नाबालिक बेटी स्कूल गई थी और वह वापस नहीं आई, जानकारी की गई तो पता चला कि एक व्यक्ति उसे अपने साथ बहला फुसलाकर कहीं ले गया है, पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर एक अभियुक्त को नोएडा सेक्टर 27 से गिरफ्तार किया है।