बिंदकी: खरौली गांव में 25 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर की खोजबीन शुरू
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के खरौली गांव से सोमवार को 25 वर्षीय युवती काजल पुत्री शिवनायक लापता हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को दी गई तारीख के आधार पर गुमशुदगी दर्ज की थी। काफी प्रयास के बाद भी शुक्रवार तथा शनिवार की मध्य रात्रि 12:30 तक युवती का कोई पता नहीं चल सका। युवती के परिजन लगातार परेशान है। हालांकि पुलिस लगातार खोजबीन कर रही है।