नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस का चुनावी बिगुल, बोले घोघरा— भाई-भतीजावाद नहीं, जीताऊ उम्मीदवार को मिलेगा टिकट
डूंगरपुर। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को सर्किट हाउस में कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। जिला कांग्रेस प्रभारी हीरालाल दरागी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष गणेश घोघरा की मौजूदगी में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। गणेश घोघरा ने कहा कि टिकट वितरण में भाई-भतीजावाद को कोई जगह नहीं होगी और जीत की क्षमता रखने वाले तथा पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा सरकार की कार्यशैली की आलोचना करते हुए बीएपी और सांसद राजकुमार रोत पर भी भाजपा को लाभ पहुंचाने के आरोप लगाए गए।
#Dungarpur #Congress #MunicipalElection #RajasthanPolitics #GaneshGhoghra