सिमडेगा: सड़क सुरक्षा को लेकर डीटीओ ने किया निरीक्षण
रविवार सुबह 9 बजे जिला परिवहन पदाधिकारी संजय बाखला ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुर्घटना संभावित स्थलों, कर्व टर्निंग और जर्जर पेड़ों का जायजा लिया गया। डीटीओ ने रोड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड सहित सुरक्षा उपाय जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।