मोतिहारी: जिला से गठित टीम ने हरसिद्धि में संचालित विभिन्न निजी नर्सिंग होम और जांच घरों का किया निरीक्षण, मचा हड़कंप
पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में जिला गठित टीम के द्वारा आज प्रखंड में संचालित विभिन्न निजी नर्सिंग होम एवं जांच घरों का जांच किया गया जांच के दौरान अवैध ढंग से संचालित जांच घर एवं निजी नर्सिंग होम के संचालक फरार हो गए। वहीं खुले हुए प्रतिष्ठानों का जांच किया गया। उक्त कार्रवाई से प्रखंड में हडकंप मच गया।