दावथ: दावथ और सूर्यपुरा खेल के मैदान में हुआ नारी शक्ति फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन
Dawath, Rohtas | Mar 9, 2024 दावथ और सूर्यपुरा खेल के मैदान में शनिवार को नारी शक्ति फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सूर्यपुरा प्लस टू विद्यालय के स्टेडियम में नेहरू युवा केंद्र सासाराम के तत्वावधान में नारी शक्ति फिटनेस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण भी किया गया।